फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर निगम व नगर पंचायतों के सभी परिणाम 8 घंटे में, योजना तैयार

Tue, 14 Nov 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में जल्दी परिणाम घोषित कराने को मतगणना प्रक्रिया में बदलाव का निर्देश दिया है। आयोग ने मेयर, पार्षद, अध्यक्ष व सदस्य पदों की मतगणना आठ घंटे में पूरी कर परिणाम घोषणा की कार्ययोजना का खाका तैयार किया है। प्रशासन ने एक दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान में तैयारियों को अंतिम स्वरूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान इस बार प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व तीन गणना सहायक पर्यवेक्षक की तैनाती रहेगी। नगर निगम के मेयर और 110 पार्षदों व नगर पंचायतों के सभी परिणाम आठ घंटे में मतगणना पूरी कर घोषित करना जरूरी होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इस बार 25 पोलिंग बूथों पर एक-एक गणना टेबल लगाने का निर्णय किया है। मल्टी पोस्ट ईवीएम में एक ही कंट्रोल यूनिट से दोनों पदों की गणना होगी। इसलिए मेयर व पार्षद पदों की गणना के लिए 15 पोलिंग बूथ पर ही एक गणना मेज लगाई जाएगी। आठ नगर पंचायतों में मतदान पत्र से होने वाले मतों की गणना के लिए अध्यक्ष पद पर 10 बूथों पर एक मेज और सदस्य पद के लिए पांच पोलिंग बूथों पर एक मेज होगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि एक से नौ प्रत्याशियों वाले पांच पोलिंग बूथ पर एक मेज, 10 से 18 प्रत्याशियों वाले चार पोलिंग बूथ पर एक मेज पर, 19 से 27 प्रत्याशियों वाले तीन पोलिंग बूथ पर एक मेज, 28 से 36 प्रत्याशियों वाले दो पोलिंग बूथ पर एक गणना मेज और 36 से अधिक प्रत्याशियों वाले एक पोलिंग बूथ पर एक गणना मेज की व्यवस्था मतों की काउंटिंग में होगी।
विज्ञापन

नगर निगम व नगर पंचायतों में बने 2201 बूथ

नगर निगम के 110 वार्ड व आठ नगर पंचायतों में कुल 2201 बूथ बनाए गए हैं। अध्यक्ष और सभासद के मतों की गिनती एक साथ होगी। प्रत्येक मतगणना स्थल पर पांच-पांच मतदान स्थल के लिए एक-एक टेबल बनाए जा सकते हैं।

डीएम ने बताया कि प्रत्येक नगरीय निकाय की मतगणना के लिए चयनित मतगणना केंद्र के कक्षों व मतगणना टेबल का चयन नगरीय निकाय में कुल मतदान स्थलों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

एक घंटे पहले पता चलेगी डयूटी
नगर निकाय चुनाव की मतगणना में पक्षपात के आरोप प्रत्यारोप रोकने और पारदर्शिता व निष्पक्षता से मतगणना कार्य पूरा कराने को मतदान में लगे कर्मचारियों को 16 घंटे पहले और मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों को मात्र एक घंटे पहले अपनी चुनाव ड्यूटी के मतदान केंद्र अथवा मतगणना टेबल के बारे में पता चलेगा। मतगणना में मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने पर सख्ती से रोक रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें