फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ: तीन दिन में 435 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट

Mon, 06 Feb 2017 11:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ ने बनाया र‌िकॉर्ड
विज्ञापन
केवल 72 घंटे में आईआईएम लखनऊ के 31वें बैच के 435 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट पूरा हुआ। 2015-17 बैच के इन अधिकतर विद्यार्थियों ने सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस, कंसल्टिंग और बिजनेस डवलपमेंट जैसे सेक्टरों को चुना है तो वहीं कंसल्टेंसी कंपनियां भी काफी पसंद की गईं। 
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को अपने यहां नौकरी पर रखने के लिए संस्थान 170 कंपनियां पहुंची थीं। संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इनमें भारतीय और विदेशी दोनों की भागीदारी थी। 

एमार, मैकेंजी एंड कंपनी, 03 कैपिटल और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप जैसी में प्रतिष्ठित कंपनियां भी इसका हिस्सा बनीं हैं। इसके अलावा ऑपरेशंस व सप्लाई चेन, जनरल मैनेजमेंट, सिस्टम व आईटी, मार्केट रिसर्च, एनालिटिक्स, सोशल मीडिया मार्केटिंग, मार्केट रिसर्च और एचआर जैसे सेक्टरों में भी काफी विद्यार्थियों ने नौकरियां प्राप्त की हैं।
विज्ञापन

 
पहली दफा भी कई कंपनियां अपने योग्य कर्मचारी तलाशने पहुंचीं, इनमें क्लिंटन हैल्थ एक्सेस इनिशिएटिव, एमार, प्रमुख थीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के तौर पर केपजेमिनी, एमार, एमएच अल्शाया, यूएई एक्सचेंज और ओलम इंटरनेशनल शामिल थीं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल 
- 26 प्रतिशत ने सेल्स एंड मार्केटिंग को चुना 
- 23 प्रतिशत का जॉब प्रोफाइल फाइनेंस होगा 
- 22 प्रतिशत कंसल्टिंग का काम करेंगे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें