फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कौशल महोत्सव का आगाज: बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में भरा कीचड़, 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना फीका

Tue, 16 Sep 2025 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के कॉल्विन कॉलेज में दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हो गई। पहले दिन बारिश से प्लेसमेंट काउंटर में पानी भर गया। इस कारण युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठाया गया है। कहीं न कहीं 25 हजार युवाओं के लिए नौकरी का सपना फीका नजर आ रहा है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट काउंटर में जलभराव और कीचड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बरसात की वजह से कौशल महोत्सव फीका पड़ गया है। प्लेसमेंट काउंटर में जलभराव और कीचड़ की वजह से कंपनी के प्रतिनिधि बाहर बैठे हुए हैं। पंजीकरण के बाद युवाओं को वेटिंग हॉल में बैठा दिया गया है। तमाम प्रयास के बावजूद आलम यह है कि सुबह 11:30 तक साक्षात्कार की प्रकिया शुरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन


काल्विन कॉलेज परिसर में दो दिवसीय कौशल महोत्सव की शुरुआत हुई, लेकिन बारिश और प्रशासन की ढिलाई से युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर दोपहर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई। हालांकि, प्लेसमेंट बोर्ड पर कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

कीचड़ में फंसी अफसर की गाड़ी (शुभम बंसल) - फोटो : अमर उजाला
इसमें कंपनी, पद, स्थान, वेतन और युवाओं की शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी, सीडीओ अजय जैन, आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, पुलिस के अधिकारी व अन्य मौजूद हैं।

कीचड़ से होकर कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल) - फोटो : अमर उजाला
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से महोत्सव के लिए की गई भारी भरकम व्यवस्था युवाओं के काम नहीं आ सकी। विभाग के अफसरों का दावा है कि 100 से अधिक नामी कंपनियों में 20 से 25 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल) - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय कौशल महोत्सव में एग्जिबीशन भी लगाया गया है। जहां युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी जा रही है। चयनित युवाओं को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन

कौशल महोत्सव में पहुंचे युवा (शुभम बंसल) - फोटो : अमर उजाला
बारिश से कॉल्विन कॉलेज के मैदान में पानी भरने से युवाओं को वेटिंग हाल और इधर-ऊधर मैदान में शरण लेनी पड़ी। वह साक्षात्कार के लिए एक-दूसरे से अपडेट लेने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें