सूबे में पिज्जा डिलीवरी करने वाली मोटरसाइकिलों को अब कॉमर्शियल वाहनों की श्रेणी में रखा जाएगा। हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार इसके लिए नियमावली में जरूरी संशोधन करने जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में लाने की तैयारी है।
दरअसल, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाल ही इससे संबंधित पीआईएल की सुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन को आड़े हाथों लिया था।
अदालत ने कहा था कि पिज्जा व अन्य सामानों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए दुपहिया वाहनों में कुछ परिवर्तन कर उसे व्यावसायिक रूप दे दिया जाता है।
ये गाड़ियां भीड़ में काफी तेज गति से चलती हैं। इससे आम लोगों को खतरा बना रहता है। इन पर रोकथाम के लिए नियम-कानून बनने चाहिए।