फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो साल के मोदी के काम से यूपी में बनेगी भाजपा की सरकार'

Fri, 08 Apr 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय बिजली व कोयला राज्यमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय बिजली व कोयला राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अनिश्चय में न रहें। यूपी से हमारे 71 सांसद हैं, राज्य में किसकी सरकार बनेगी?
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कामों की बदौलत 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने नेताओं, कार्यकर्ताओं से आत्मविश्वास पैदा करने का आह्वान किया। कहा कि आत्मविश्वास की कमी ही हमारी विफलता का कारण बनती है।

पीयूष शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेताओं, कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास की कमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका जिक्र किया था। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द उपलब्‍ध होगा केंद्र सरकार के काम का ब्यौरा

उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के कामों पर गर्व होना चाहिए। दो साल में केंद्र सरकार ने जितना काम किया है, उसके बूते पर हम यूपी में सरकार बनाकर रहेंगे।

सरकार के कामकाज, योजनाओं व प्रगति की पूरी जानकारी तीन-चार हफ्तों में बुकलेट, सीडी, पैन ड्राइव और मोबाइल एप के रूप में उपलब्ध हो जाएगी। अभी जो काम हो रहे हैं, उनकी जानकारी कार्यकर्ताओं और जनता तक नहीं पहुंच पाती है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं मोदी व शाह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते हैं और पार्टी की व्यवस्था में निष्ठा रखते हैं।

कार्यकर्ता के इर्द-गिर्द पार्टी का काम होता है और पार्टी के इर्द-गिर्द सरकार का काम होता है। मोदी सरकार के केंद्रबिंदु में सबसे आखिरी छोर पर बैठा व्यक्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें