फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जाति व धर्म देखकर दिए जा रहे हैं बिजली कनेक्शन: पीयूष गोयल

Fri, 10 Feb 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय उर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय उर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने जनता को सस्ती बिजली देने के लिए मदद न करने पर यूपी सरकार की निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुरादाबाद के सांसद ने प्रधानमंत्री से यूपी में धर्म और जाति के आधार पर विद्युत कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की थी। इस पर पीएमओ की ओर से भेजे गए उच्च स्तरीय दल ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई।

गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ घरों में से आज भी 1 करोड़ 60 लाख घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है। यूपी को जितनी भी बिजली चाहिए, उतनी पावर एक्सचेंज से मात्र 2 रुपये 85 पैसे प्रति यूनिट में उपलब्ध है, लेकिन अखिलेश सरकार ने केंद्र को लिखकर दिया है कि यूपी में बिजली की कमी शून्य है। इसलिए वह पावर एक्सचेंज से बिजली नहीं खरीद रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर सूबे के हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। चौबीस घंटे गांवों और शहरों में बिजली देंगे। हर गरीब के घर तक मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा और पहले सौ यूनिट तक मात्र तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होगा। किसानों के पुराने पंप को मुफ्त में एनर्जी एफिशिएंट एनर्जी पंप के साथ बदला जाएगा।

यूपी ने नहीं किया अनुबंध पर हस्ताक्षर

- फोटो : amar ujala
गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी घरों को 24 घंटे बिजली देने की योजना बनाई है, लेकिन यूपी इकलौता ऐसा प्रदेश है जिसने केंद्र के साथ यह अनुबंध साइन नहीं किया है। यही वजह है कि रोशनी से वंचित गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को पहल करनी पड़ी।

पिछले साल ग्रामीण विद्युतीकरण अभियंता भेजे गए, तब जाकर 1300 से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंची। आज भी यूपी में पावर कट और बिजली चोरी पूरे देश के मुकाबले बहुत अधिक है।

यूपी को दिया 52 करोड़ टन का कोल ब्लॉक
गोयल ने कहा कि देश में एक भी बिजलीघर ऐसा नहीं है जहां कोयले की कमी हो। यूपी के राज्य विद्युत उत्पादन निगम को 52 करोड़ टन कोयले का बड़ा ब्लॉक आवंटित किया है।

विद्युतीकरण कार्यों की गुणवत्ता खराब सामने आने पर केंद्र ने ऑडिट कराया। इसमें ग्रामीण विद्युतीकरण में 89 हजार 841 कार्यों की गुणवत्ता खराब निकली।
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांवों में भी बिजली नहीं

गोयल ने कहा कि केंद्र से पर्याप्त बजट देने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सैकड़ों गांव बिजली से वंचित हैं।

12वीं पंचवर्षीय योजना में विद्युतीकरण के लिए आवंटित 84 करोड़ 61 लाख में से केवल 21 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए गए। 1187 गांवों में से केवल 311 गांवों तक बिजली पहुंची। 32 हजार 634 गरीब परिवारों में से केवल 7 हजार 292 तक मुफ्त बिजली पहुंची।

जेल से अपराधियों के भागने पर सीएम से मांगा जवाब
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि उनके शासनकाल में कितने अपराधी जेल से भागे और उनमें से कितने अपराधियों को पुलिस ने वापस गिरफ्तार किया?

दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लखनऊ में श्रवण साहू हत्याकांड का उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है कि श्रवण साहू को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। सहारनपुर में पनीर व दूध के व्यापारी की हत्या कर दी गई।

मेरठ में 23 वर्षीय अभिषेक वर्मा की हत्या की गई। हाथरस में सपा-बसपा के झगड़े में हुई मौत के बाद फरार आरोपी विधायक गुरुवार को मुख्यमंत्री की सभा में मंच पर मौजूद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें