माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जलकल विभाग की लापरवाही से इंदिरानगर सी ब्लॉक के गाजीपुर गांव में सीवर चैंबर में पेयजल की पाइपलाइन डाल दी गई। लापरवाही का यह आरोप भाजपा के पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने अधिकारियों पर लगाया है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने बगैर परीक्षण ही नहीं किया। ठेकेदार ने सीवर में पाइपलाइन डाल दी। इस बाबत सीवर चैंबर की तस्वीरें व अन्य साक्ष्य उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग स्वच्छ पानी दे नहीं सकता। कई स्थानों पर सीवर चैंबर के नीचे से पानी की लाइन डाल दी गई।साथ ही कई स्थानों पर सीवर लाइन के बगल से पानी की लाइन डाली गई। जबकि मानक ऐसा नहीं करने के हैं। इस बाबत सीएम को भी प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है।