फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिंटू गुप्ता अध्यक्ष, अखिलेश यादव वरिष्ठ महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
चयनित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के रविवार को संपन्न हुए चुनाव में पिंटू गुप्ता अध्यक्ष, अखिलेश यादव महामंत्री निर्वाचित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए पिंटू गुप्ता ने सुजीत कुमार गौतम को 304 मतों से हराया। वरिष्ठ महामंत्री पद पर अखिलेश यादव ने रविंदर शर्मा को 314 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राशिद अली और रामशंकर राजपूत ने बताया कि व्यापारियों में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह दिखा। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजू शुक्ला, उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, अभिषेक, जय गुप्ता, विमर्श गुप्ता और राज कुमार रावत, कोषाध्यक्ष रवीश, मंत्री प्रियांशु गुप्ता और संगठन मंत्री अर्णव तिवारी निर्विरोध चुने गए। राजेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया लगभग तीन माह पहले शुरू हुई थी। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें