फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चलेंगी पिंक महिला एक्सप्रेस एसी बसें, देखें कितना होगा किराया

Fri, 22 Dec 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब पिंक महिला एसी बसें चलाएगा। यह महिला एक्सप्रेस साधारण एसी बसें होेंगी। इनका किराया वॉल्वो, शताब्दी एवं स्कै निया से कम होगा। इनमें जनरथ बसों के समान किराया लिया जाएगा। निगम महिलाओं के पहले ही पिंक महिला स्पेशल एसी बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महिला एक्सप्रेस बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़ एवं मथुरा से होना है। इनमें सिर्फ महिलाएं नाबालिग बच्चों संग सफर कर सकेंगी। इन बसों की सुरक्षा के लिए आदि शक्ति दल की तैनाती की जाएगी। महिला एक्सप्रेस बस खरीदने के प्रस्ताव पर 22 दिसंबर को ही निदेशक मंडल की बैठक में फैसला होना था लेकिन अब यह बैठक अब चार जनवरी को प्रस्तावित है।  

महिला एक्सप्रेस बस में यात्रियों की सहायता के लिए निगम की महिला कर्मियों को ट्रेंड करके आदि शक्ति दल बनाया जाएगा। इनके दस्ते इंटरसेप्टर वाहन पर तैनात किए जाएंगे, जिसका कनेक्शन मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से होगा। साथ ही यह पुलिस के डॉयल 100 नंबर से भी जुड़ा होगा। जिससे बस होने वाली घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत दी जा सके।
विज्ञापन


आदि शक्ति दल का गठन प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) करेंगे। यह दल सीधे प्रबंध निदेशक एवं अपर प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट करेगा। महिला यात्री द्वारा पैनिक बटन दबाते ही उसकी रेंज में होने वाले इंटरसेप्टर वाहन में अलार्म बजेगा और बस का नंबर सहित पूरा विवरण आ जाएगा। आदि शक्ति दल बस के ड्राइवर से बात करके मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराएगा तो परिवहन अफसर एवं पुलिस बस को रोक कर मदद करेंगे। परिवहन निगम इसके लिए 40 इनोवा (प्रस्तावित) खरीदेगा जो इंटरसेप्टर के रूप में चलेंगी।
विज्ञापन

लगेंगे तीन सीसीटीवी कैमरे

- फोटो : डेमो
केंद्र सरकार ने 10,500 बसों खुफिया यानी सीसीटीवी कैमरे एवं पैनिक बटन लगाने और पिंक महिला एक्सप्रेस एसी बस एवं आदि शक्ति दल के इंटरसेप्टर वाहन (इनोवा) खरीदने के लिए कुल 82 करोड़ रुपये का अनुदान देगा जिसमें से 41 करोड़ रुपये की रकम परिवहन निगम के खाते में ट्रांसफर भी हो चुकी।

यह सुविधाएं होगी
बस में दोनो साइड दो-दो सीटें होंगी।
महिला कंडक्टर-सुरक्षा गार्ड की तैनाती।
तीन सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
10 पैनिक बटन की सुविधा।

बस में महिलाओं का सफर सुरक्षित बनाने के लिए पिंक सिटी महिला एक्सप्रेस एसी बस चलाने का फैसला हुआ है। इसके लिए 50 एसी बसें खरीदने का प्रस्ताव बनाया गया है। - जयदीप वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें