पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक देखने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों से कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर यह अच्छी फिल्म है।
पुलिसकर्मियों को जेंडर मामलों में और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए। इसलिए उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
दरअसल, फिल्म पिंक उन प्रश्नों को उठाती है, जिनके आधार पर लड़कियों के चरित्र के बारे में बात की जाती हैं। यह फिल्म उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो लड़कियों के जींस या स्कर्ट पहनने पर भी सवाल उठाते हैं।