फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज 'वर्जिन भास्कर सीजन 2' में हॉस्टल का नाम बदलने को लेकर पीआईएल

Wed, 09 Sep 2020 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'वर्जिन भास्कर सीजन 2' के एक सीन में हॉस्टल का नाम 'अहिल्याबाई हॉस्टल' लिखे जाने पर सख्त एतराज जताते हुए इसके खिलाफ जनहित याचिका मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर की गई है। 
विज्ञापन


इसमें वेब सीरीज पर रोक लगाए जाने और हॉस्टल का नाम बदलने का आग्रह किया गया है। याचिका स्थानीय अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने दायर की है। याची के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स और जी 5 द्वारा बनाई गई और गत 29 अगस्त को रिलीज हुई इस वेब सीरीज के एक सीन में हॉस्टल का नाम अहिल्याबाई हॉस्टल लिखा है। 

अहिल्याबाई होल्कर नाम की एक महारानी इंदौर की थीं, जो तीस साल तक महारानी रहीं और उन्होंने देश में करीब 1800 मंदिर बनवाए। इनमें बाबा विश्वनाथ का मंदिर वाराणसी और महाकाल मंदिर उज्जैन प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची का कहना है कि महारानी होल्कर शेफर्ड (गड़रिया) समुदाय से थीं, इसलिए पूरे देश में शेफर्ड समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें