फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखद अनुभूतियों का एहसास कराते हैं चित्र : प्रो. मांडवी

विज्ञापन
प्रदर्शनी देखतीं प्रो. मांडवी।
विज्ञापन
लखनऊ । कला वीथिका की ओर से शहीद पथ स्थित द सेंट्रम में कलाकार अवधेश मिश्र के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भारतखंड संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि अवधेश के चित्रों में संस्कृति और अनुभूतियों की मिठास दिखती है। वह वरिष्ठ कलाकार हैं, जिन्होंने कला की परंपरा स्थापित की है। इनके चित्रण की एक मौलिक और लोकप्रिय शैली है जो संस्कृति से गहरे सरोकार बनाए रखने का संदेश देती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वास्तुविद अविनाश घई ने कहा कि चित्रों के रंग, शैली और चित्रों की सुखद तरंगें मन को प्रफुल्लित कर ऊर्जा और उत्साह से भर देती हैं। ये चित्र हमें अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते हैं। प्रदर्शनी की क्यूरेटर डॉ. लीना मिश्र ने भी विचार रखे। समन्वयक डॉ. अनीता वर्मा और सुमित कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी 10 मार्च तक दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।
इस दौरान द सेंट्रम के सर्वेश गोयल, शर्मिला सिंह, अजीत सिंह, डॉ. फौजदार, रंजू कुमारी, आकांक्षा त्रिपाठी, अवनीश भारती, मनदीप वर्मा, निधि चौबे, स्नेहा श्रीवास्तव, सपना यादव, अमित कुमार , सत्यम चौबे, सुप्रिया श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें