फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि की आठ छात्राओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से आठ छात्राओं को नौकरी मिली है। अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय की ये छात्राएं विप्रो कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव के पद पर सेवाएं देंगी। चयनित छात्राओं को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और संकाय के डीन प्रो. एके सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तीन चरणों एचआर स्क्रीनिंग, वॉइस एंड एक्सेन्ट राउंड और पर्सनल इंटरव्यू राउंड को उत्तीर्ण कर बीसीए की 8 छात्राओं दिव्यांशी खाती, जया निधि, आकांक्षा कुशवाहा, शैली यादव, शिवी गंगवार, राखी, सृष्टि सिंह और मुस्कान बाजपेयी ने चयन हासिल किया। इन्हें 3.08 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें