वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं जीत से राजधानी में प्रशंसक खासे उत्साहित दिखे। इस बीच मैच में बारिश शुरू हो गई और टीम इंडिया की जीत को तय मानकर लोगों ने अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया। (लखनऊ में मैच देखने के लिए जगह-जगह खास इंतजाम किए गए थे।)