फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, 16 घायल

Sat, 13 Mar 2021 09:37 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर स्थित रामपुरवा चौकी क्षेत्र में कन्नौज से आलू उतार कर वापस आ रही मजदूरों से भरी पिकअप शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में 16 श्रमिक घायल हो गए। एक श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया, जहां आठ श्रमिकों की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


कन्नौज के एक कोल्ड स्टोरेज में बहराइच व श्रावस्ती के लगभग 21 मजदूर काम करते हैं। वह शुक्रवार की रात कोल्ड स्टोरेज में आलू उतारने के बाद अपने घर बहराइच आने के लिए एक पिकअप से रवाना हुए। जब पिकअप हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौकी क्षेत्र में शनिवार तड़के लगभग चार बजे पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को पिकअप से निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान एक मजदूर की इलाज के वक्त मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी अमरीश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लगातार गाड़ी चलाने से ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें