फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से टकराकर पिकअप पलटा, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। माल के गोपरामऊ में सोमवार तड़के मवेशी को बचाने में तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में गाजीपुर जिले के नंदगंज मुडरभा गांव निवासी रामधारी सिंह यादव (65) की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। इनमें चालक समेत तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

घायल श्रद्धालु हरिद्वार के मुताबिक रविवार शाम सभी गाजीपुर जिले से सीतापुर के मिश्रिख स्थित नीमसार के दर्शन के लिए पिकअप से निकले थे। सोमवार तड़के चार बजे गोपरामऊ में पिकअप के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के लिए चालक विजय ने कट मारा तो तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने आनन-फानन डाले को सीधा किया। पुलिस ने सभी 14 लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां रामधारी सिंह यादव ने दम तोड़ दिया। हरिद्वार, रामलखन यादव, श्याम यादव, छोटू, बिंदे, चंपा, राहुल कुमार, प्रमोद बिंद, विजय समेत अन्य घायलों का इलाज शुरू किया गया। इनमें से रामलखन, छोटू और विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। रामधारी सिंह यादव के परिवार में पत्नी लाली, तीन बेटे पप्पू, प्रमोद और जसवंत हैं। इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक विजय को नींद आने से दुर्घटना होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें