फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन से टकराई पिकअप, हेल्पर की मौत, चालक घायल

Sun, 15 Mar 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के कबीरपुर गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े वाहन में पिकअप जा घुसी। हादसे में पिकअप के हेल्पर राजीव सिंह (20) की मौत हो गई और चालक अतुल सिंह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का दावा है कि पिकअप चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


राजीव सिंह गोसाईंगंज के अमेठी स्थित सोना गांव कमरौली के निवासी थे। वह चालक अतुल सिंह के पिकअप में हेल्पर थे। उनके भाई अजीत ने बताया कि राजीव बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में मुर्गों की डिलीवरी देने गए थे। लौटते समय शनिवार सुबह करीब चार बजे उनका पिकअप सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन में जा घुसा। हादसे में राजीव और अतुल दोनों पिकअप में फंस गए। इस बीच अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने दोनों को पिकअप से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।
पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को खबर दी। राजीव की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा-2 रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर उनके भाई अजीत को राजीव की मौत की जानकारी मिली। चालक अतुल सिंह का इलाज चल रहा है। हेल्पर राजीव सिंह के परिवार में पिता राजकुमार, मां जनक लली और दो भाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चालक अतुल सिंह मध्यप्रदेश से लगातार गाड़ी चला रहे थे। आशंका है कि थकावट और झपकी के कारण यह हादसा हुआ। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें