फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौक क्षेत्र में पकड़ा गया प्रतिबंधित रंग मिला अचार, नष्ट कराया

विज्ञापन
चौक क्षेत्र में पकड़ा गया प्रतिबंधित रंग मिला अचार, नष्ट कराया।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को चौक चौराहे के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। खाद्य सचल प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) के जरिये मौके पर ही 33 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इनमें अचार के एक नमूने में प्रतिबंधित रंग की मिलावट पाई गई, जिसके बाद करीब पांच किलो अचार को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के साथ ही खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान करीब 55 खाद्य कारोबारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थ तैयार और परोसते समय ग्लव्स व एप्रेन का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश भी दिए गए। सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान जारी रहेगा।

चौक क्षेत्र में पकड़ा गया प्रतिबंधित रंग मिला अचार, नष्ट कराया।

चौक क्षेत्र में पकड़ा गया प्रतिबंधित रंग मिला अचार, नष्ट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें