लखनऊ। जानकीपुरम निवासी युवती ने विकासनगर के शुभम गुप्ता पर नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। गुडंबा थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को नहर रोड मौर्या भट्टा के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि शुभम उनका पूर्व परिचित है। तीन वर्ष पूर्व वह कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें बरेली ले गया और एक घर में रखा। उसने अगले दिन इंटरव्यू कराने की बात कही। आरोप है कि रात में शुभम ने नशीला पदार्थ खिला दिया। पीड़िता को होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
शुभम से शिकायत की तो उसने धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो उसका एमएमएस व अश्लील फोटो वायरल कर देगा। आरोपी उसे जानकीपुरम के सेक्टर-एच के घर में रखकर अक्सर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। चार नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे आरोपी कमरे पर आया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका गला दबाया और पिटाई की। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है।