फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा 28 नवंबर को

Sun, 24 Nov 2019 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवीपीएसटी) 28 नवंबर से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पहले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलॉट किए गए ग्रुप कोड डी-1 से डी-5 से बुलाया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। डी-5 के बाद के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बाद में सूचना दी जाएगी।

गौरतलब है कि सिपाही भर्ती 2018 (अक्तूबर) के तहत 49,568 पदों के लिए 16 नवंबर 2018 को वैकेंसी निकली थी। इसके बाद 27 और 28 जनवरी 2019 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

सिपाही बनने के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 19 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

21 नवंबर को इसका परिणाम घोषित करते हुए निर्धारित पदों के ढाई गुना अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें