फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: एकेटीयू में पीएचडी इंटरव्यू, पुनर्वास विवि में मिड सेमेस्टर टेस्ट स्थगित

Sun, 15 Mar 2020 06:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से कोरोना वायरस को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित परीक्षाओं व कार्यक्रमों के स्थगित होने का सिलसिला जारी है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने अपने यहां पीएचडी प्रवेश का इंटरव्यू, पुनर्वास विश्वविद्यालय ने मिड सेमेस्टर टेस्ट व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


एकेटीयू के पीएचडी प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश के लिए इंटरव्यू 18 से 20 मार्च तक प्रस्तावित था। विवि के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि इसे स्थगित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अगली तिथि 22 मार्च के बाद जारी की जाएगी। उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं 14 व 16 मार्च को डीएक्ससी टेक्नोलॉजी व नेवजेन कंपनी की कैंपस ड्राइव को भी स्थगित कर दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने सभी कॉलेजों को सूचित किया है कि 22 मार्च तक स्टूडेंट सेल बंद कर दिया गया है। शिक्षण कार्य स्थगित किया गया है। कॉलेज अपने विद्यार्थियों व परीक्षार्थियों को सूचित करेंगे वे परीक्षा संबंधी व अन्य कार्यों के लिए विश्वविद्यालय में खुद उपस्थित होने की जगह ऑनलाइन आवेदन कर प्रकरण का निस्तारण कराएं। इसके लिए उन्होंने ई-मेल आईडी student.help@aktu.ac.in व student.query@aktu.ac.in भी दी है। क्योंकि शिक्षण कार्य स्थगित होने के कारण विद्यार्थी व कॉलेज प्रतिनिधि लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में 17 से 25 मार्च तक प्रस्तावित थीं परीक्षाएं

दूसरी तरफ पुनर्वास विवि में 17 से 25 मार्च तक मिड सेमेस्टर टेस्ट, एसाइनमेंट व प्रेजेंटेशन की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थीं, जिनका पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जबकि 12 से 31 मार्च तक चल रही स्पेशल बैक पेपर परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। वहीं बीबीएयू ने अपने यहां प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस भी टाल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें