फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: अगले महीने से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

Sun, 11 Jun 2023 04:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पीएचडी के दाखिले प्रारंभ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय में इस समय स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने ही शैक्षणिक सत्र 2022-23 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके बाद सत्र को नियमित करने के लिए अगले माह से नए सिरे से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


लविवि ने पिछले शैक्षणिक सत्र के लिए 39 विभागों में 1244 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि, इस बार फिजिक्स, केमिस्ट्री और जूलॉजी जैसे विषयों की प्रवेश परीक्षा में कम अभ्यर्थियों के सफल होने से सीटें खाली रह गईं। प्राचीन भारतीय इतिहास, फ्रेंच, पाश्चात्य इतिहास और अरब कल्चर तथा अरेबिक में भी पीएचडी सीट खाली रह गई हैं।

ये भी पढ़ें - जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया... किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मैग्नम अल्फा रिवॉल्वर से पहला कत्ल, पलक झपकते ही अंधाधुंध फायरिंग, बचने की गुंजाइश नहीं


इन पर दाखिला देने के लिए अगले महीने से विभागाध्यक्षों से खाली सीट का ब्योरा मांगा जाएगा। फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूजीसी के नियमों के अनुसार एक समय में एक प्रोफेसर के अधीन अधिकतम आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के अधीन छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के अधीन चार पीएचडी सीटें हो सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें