डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) में पीएचडी प्रवेश परीक्षा फेज-2 के इंटरव्यू 22 जून से होेंगे। डीन पीजी प्रो. एमके दत्ता ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा फेज-2 की लिखित परीक्षा आयोजित कर पूर्व में परिणाम घोषित किए गए थे।, लेकिन लॉकडाउन के कारण इन अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोजित नहीं हो पाए थे।
उन्होंने बताया कि 22 से 24 जून के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएचडी की 15 विधाओं में प्रवेश के लिए यह मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट aktu.ac.in पर जा सकते हैं।