फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव की तैयारी: पीएचडी में 70 अंकों की प्रवेश परीक्षा, 30 का होगा साक्षात्कार

Sat, 16 Nov 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में इस साल बदलाव किया जाएगा। पीएचडी दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 70 नंबर की होगी और साक्षात्कार के लिए 30 नंबर निर्धारित होंगे। पिछले साल 90 नंबर की लिखित और 10 नंबर साक्षात्कार के आधार पर दिए गए थे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए सीट संख्या का निर्धारण शनिवार को होने की संभावना है। कुलपति की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में आठ विभागों को छोड़कर अन्य की सीट फाइनल हो गई है।

यूजीसी ने अपनी गाइडलाइन में 70 नंबर प्रवेश परीक्षा और 30 नंबर साक्षात्कार के आधार पर देने की बात कही है। लविवि इसे ही अपनाने जा रहा है। प्रवेश समिति में इसे रखा जाएगा। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी
विज्ञापन


लविवि में शुक्रवार को कार्यकारी कुलपति शैलेश शुक्ला की अध्यक्षता में पीएचडी दाखिले के लिए बैठक हुई। बैठक में विभागाध्यक्षों ने अपने यहां की सीट संख्या दी है। लेकिन आठ विभाग अभी भी अपने यहां की सीट नहीं दे सके हैं। इन विभागाध्यक्षों ने शनिवार को संख्या देने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को सीट संख्या तय हो जाएगी। इसके बाद इसी महीने प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

एमफिल पर अब भी नहीं हुई चर्चा

लविवि में लगातार तीसरे साल एमफिल के भविष्य पर स्थिति साफ नहीं है। विवि में नए विषयों में एमफिल की पढ़ाई होती है। हिंदी को छोड़कर अन्य विषयों में एमफिल स्ववित्तपोषित प्रणाली पर है।

नए अध्यादेश में एमफिल की सीट भी शिक्षकों की संख्या के हिसाब से तय होनी है। इसके बाद से लविवि ने एमफिल के दाखिले ही नहीं लिए हैं। एमफिल में दाखिले होने हैं या फिर नहीं, इसका फैसला भी इस बैठक में किया जाएगा।

प्रवेश समिति में रखा जाएगा प्रस्ताव
यूजीसी के पीएचडी अध्यादेश में 70 नंबर की प्रवेश परीक्षा और 30 नंबर का साक्षात्कार होने की बात कही गई है। इस साल इसी के हिसाब से दाखिले कराने के लिए प्रवेश समिति में प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति की मुहर लगने के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। - प्रो.अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें