फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पीएचडी सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। छात्र विवि की वेबसाइट www.rmlnlu.acU पर उपलब्ध गूगल लिंक के माध्यम से 21 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी। विवि ने दो साल बाद पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को पटरी पर लाने का प्रयास किया है। इससे पहले कोरोना की वजह से सत्र काफी लेट हो गया था।
विज्ञापन

पीएचडी दाखिले की संपूर्ण जानकारी विवि की वेबसाइट पर मौजूद है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई के बाद 25 जुलाई को वैध छात्रों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी होगा और प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। 10 अगस्त को परिणाम के साथ साक्षात्कार के लिए वैध छात्रों की सूची जारी होगी। साक्षात्कार 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को जारी होगी, 29 व 30 अगस्त को दाखिले होंगे और एक सितंबर से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
इन विषयों में आवेदन का मौका
विधि विषय की पीएचडी में आवेदन के लिए एलएलएम में 55 प्रतिशत और एलाइड विषयों की पीएचडी में दाखिले के लिए पीजी में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आवेदन शुल्क 1100 रुपये है। एससी-एसटी वर्ग के लिए 550 रुपये शुल्क है। विधि व एलाइड विषय जैसे हिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और साइकोलॉजी में छात्र पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। विधि में 12, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश व साइकोलॉजी में दो-दो और पॉलिटिकल साइंस व सोशियोलॉजी में तीन-तीन सीटें हैं।
विज्ञापन

70 अंक की होगी लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा 70 और साक्षात्कार 30 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे और 50 प्रतिशत प्रश्न रिसर्च मैथडोलॉजी पर होंगे। जिन छात्रों को पीजी का रिजल्ट नहीं मिला है वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें साक्षात्कार के दौरान पीजी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार पूर्ण रूप से अंग्रेजी भाषा में होगा। दाखिले के लिए छात्र को 85 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इसमें 10 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क, 50 हजार रुपये ट्यूशन फीस, 20 हजार रुपये यूटिलिटी शुल्क और पांच हजार रुपये कॉशन मनी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें