फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 70 फीसदी से कम हाजिरी पर परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे फार्मेसी के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने राजकीय, एडेड और निजी पॉलीटेक्निक में फार्मेसी की मई में होने वाली वार्षिक, बैकपेपर और विशेष बैकपेपर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि 70 प्रतिशत से कम हाजिरी वाले, डिफॉल्टर और प्रवेश फीस जमा न करने वाले विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
विज्ञापन

परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने संस्थान के प्रधानाचार्यों को भी आदेश जारी किए हैं। कहा गया है कि किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म परिषद को भेजने से पहले प्रधानाचार्य सुनिश्चित कर लें कि उसे परीक्षा में बैठने से रोका तो नहीं जाना है। डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रम के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म 30 मार्च की मध्य रात्रि तक भरे जा सकेंगे। मई की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी लॉगिन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का शुल्क, परीक्षा आवेदन पत्र शुल्क और अंकतालिका शुल्क 570 रुपये है।



पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग की परीक्षा मई में

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सभी राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। सम सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा और विशेष बैकपेपर परीक्षा एक मई से शुरू होगी। इससे पहले पाठ्यक्रम की पढ़ाई और प्रयोगात्मक परीक्षा कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें