फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मेसी छात्र को कार में अगवा कर पीटा

Thu, 09 Apr 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में बुधवार शाम दबंग फार्मेसी छात्र को कार से अगवा कर ले गए। पिटाई करने के बाद धमकाया फिर सोहरामऊ में छोड़ गए। छात्र ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित सचिन पाल के मुताबिक वह बंथरा स्थित फार्मेसी कॉलेज में वर्ष 2024 से डिप्लोमा कर रहे हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह बाइक से दोस्त व साथ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ घर जा रहे थे। कानपुर रोड स्थित बनी पुल के पास कार व एसयूवी सवार करीब आठ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे सक्षम सिंह ने उनका मोबाइल छीन लिया और गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाते हुए मारापीटा। इसके बाद आरोपी उन्हें कार में जबरन बैठाकर ले गए और दोबारा लड़की से बात करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका वीडियो बनाया। बाद में आरोपी उसे उन्नाव के सोहरामऊ में छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें