वेतन विसंगति, पद सृजन, पदोन्नति, नियुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के फार्मासिस्ट तीन से पांच दिसंबर तक अस्पतालों में काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। फार्मासिस्टों ने यह भी चेतावनी दी है कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होगी तो वह तो वह 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि लंबित मांगों के लिए फार्मासिस्टों ने 15 नवंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव किया था। अफसरों ने आश्वासन देकर जल्द मांग पूरा होने का भरोसा दिलाया था।
बताया कि प्रदेश भर के राजकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्रों के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट 3, 4 और 5 दिसंबर को काला फीता बांधकर विरोध करेंगे मगर अस्पतालों में कार्य प्रभावित नहीं करेंगे।
छह और सात दिसंबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार, आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार का सामूहिक उपभोग और 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।