फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के 29 केंद्रों पर पीजीटी परीक्षा, 24 हजार में से आधे से भी कम अभ्यर्थी पहुंचे

विज्ञापन
राजधानी के 29 केंद्रों पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को राजधानी के 29 केंद्रों पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में गणित, अर्थशास्त्र, सिविक्स, संस्कृत और साइकोलॉजी विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में केमिस्ट्री, ज्योग्राफी, हिंदी और आर्ट्स विषय के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। गणित विषय की परीक्षा में अभ्यर्थी सूत्र आधारित सवालों में उलझते नजर आए, वहीं अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र भी अभ्यर्थियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन

बादशाहनगर स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी महेश कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष बाद आयोजित हुई परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। बीते दस वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इस बार राहत नहीं मिली, क्योंकि पुराने पैटर्न से मिलते-जुलते सवाल लगभग नहीं पूछे गए।
अभ्यर्थी कमलेश प्रजापति ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय में द्विपक्षीय व्यापार व्यवस्था, मनरेगा, गरीबी और बेरोजगारी के कारण, मुद्रा परिवर्तन, ऋण व्यवस्था, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्नपूर्णा जैसी सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वहीं गणित के प्रश्नपत्र में सूत्र आधारित सवालों की संख्या अधिक रही, जिससे कई अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन में भी कठिनाई हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, राजधानी में आयोजित परीक्षा के लिए 24 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन दोनों पालियों को मिलाकर करीब 8500 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। वहीं 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

Next
AU ऐप में पढ़ें