लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज ने बीसीए और बी.वोक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं ई-गवर्नेंस) छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। दोनों पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा दो मई को हुई थी। बीसीए में 62 और बी.वोक में 98 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।