फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: सड़क हादसे में पीजीआई वार्ड ब्वाय की मौत, मुंडन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था

Mon, 27 Mar 2023 01:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के बछरावां में हुए एक सड़क हादसे में पीजीआई के वार्ड ब्वाय की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक मुंडन समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन
रामनरेश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चुरूवा गांव के निकट रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीजीआई कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में रोना पिटना मच गया। लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के छबीले खेड़ा मजरे दयालपुर निवासी रामनरेश (45) पीजीआई में संविदा पर वार्ड ब्वाय था।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम अपने रिश्तेदार बछरावां कोतवाली क्षेत्र के छीट खेड़ा निवासी अमित कुमार के घर मुंडन समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहा था तभी रात करीब 11 बजे लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर चुरूवा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक सवार के हेलमेट न पहने होने से सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। घायल को एनएचआई की एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामनरेश की मौत से पत्नी गीता बेटे आकाश (21), विकास (16), अमर (10) का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें