लखनऊ। एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के शिक्षकों, रेजिडेंटों ने संस्थान का नाम रोशन किया है। अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस) कोच्चि में आयोजित भारतीय बाल चिकित्सा एंडोस्कोपिक सर्जन के सम्मेलन के इन्होंने विभिन्न सत्रों में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पेपर के पुरस्कार जीते हैं।
पीडियाट्रिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार ने बताया कि डॉ. निशांत अग्रवाल और डॉ. बीजू नायर ने दो-दो तथा डॉ. तरुण कुमार और डॉ. प्रतिभा नायक ने एक-एक सत्र में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का पुरस्कार जीता है। डॉ. विजय उपाधयाय और डॉ. अंकुर मंडेलिया ने सम्मलेन में शल्य चिकित्सा विभाग का नेतृत्व किया और आमंत्रित व्याख्यान भी दिया। डॉ. अंकुर और डॉ. रोहित कपूर को पीडियाट्रिक इंडोस्कोपिक सर्जन की फेलोशिप भी दी गई। निदेशक प्रो. आरके धीमन ने सभी को बधाई दी है।