फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई नर्सिंग भर्ती: पास कराने का लिया ठेका, सख्ती बढ़ी तो फेल कराया सर्वर; परीक्षा रद्द, एसटीएफ कर रही जांच

Mon, 02 Nov 2026 09:16 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी के एसजीपीजीआई में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती की परीक्षा में सेंधमारी की साजिश और सर्वर के जरिये बायोमीट्रिक सत्यापन फेल होने के कारण रद्द कर दी गई है। परीक्षा कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने और पास कराने का ठेका लेने की बात सामने आई है, जिसकी जांच एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआई की रविवार को होने वाली नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा सेंधमारी की साजिश के चलते रद्द कर दी गई। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा कराने वाली कंपनी से जुड़े कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका ले लिया। इसकी भनक लगते ही एसटीएफ सक्रिय हो गई और परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ा दी। एसजीपीजीआई प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ाई है।

विज्ञापन


अपने मंसूबों में कामयाब न हो पाने की आशंका में साजिशकर्ताओं ने सर्वर के जरिये बायोमीट्रिक सत्यापन फेल करवा दिया। इससे अभ्यर्थियों ने प्रवेश में देरी को लेकर केंद्रों में हंगामा किया। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। संस्थान ने जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित करने की बात कही है। इसकी जानकारी संबंधित अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में पास कराने की साजिश करने वालों ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली थी। इसमें परीक्षा कराने वाली कंपनी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। जांच में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। जांच एजेंसी पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। 

सात केंद्रों पर होनी थी परीक्षा, 8500 अभ्यर्थी थे शामिल

  • एसजीपीजीआई में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को सात केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 8500 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
  • पहली पाली की परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी आने के कारण संस्थान ने सभी केंद्रों की दोनों पालियों की परीक्षा रद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें