संजय गांधी पीजीआई में नवजात शिशु सप्ताह समारोह
प्रसवपूर्व देखभाल महिला के साथ ही उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। संजय गांधी पीजीआई में नवजात शिशु सप्ताह समारोह की शुरुआत पर विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।
शिशु जागरुकता के लिए रविवार सुबह पीजीआई में वाकाथान का आयोजन किया गया। डॉ. कीर्ति नारंजे के साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर हर्षवर्धन, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधा ने इसमें भाग लिया। इसके बाद आयोजित समारोह में बाल अभिनेता मास्टर हैदर का सम्मान किया गया। डीन और कार्यवाहक निदेशक प्रो. शालीन कुमार ने इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अर्चना, जेबा के साथ ही डॉ. आकांक्षा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. फौज़िया और डॉ. अभिषेक पॉल मौजूद रहे।