फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू में पीजी वाइवा कल से, ऑनलाइन होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू में पीजी वाइवा कल से, ऑनलाइन होगा आयोजन
विज्ञापन

कोरोना काल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने अपनी कई परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कर पढ़ाई को प्रभावित होने व विद्यार्थियों के समय की बचत की है।
अब विवि पीजी कोर्स के वाइवा, डिजरटेशन आदि भी ऑनलाइन आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार के निर्देश के अनुसार 13 अक्तूबर से सत्र 2019-20 की एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क रेगुलर और पूर्व के कैरी ओवर छात्रों की थीसिस/डिजरटेशन का मूल्यांकन व वाइवा ऑनलाइन आयोजित होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इसके लिए पूर्व में भी सूचित किया जा चुका है ताकि वो इसकी तैयारी कर लें। उन्हें गूगल मीट एप पर पीपीटी, थीसिस/डिजरटेशन के प्रस्तुतीकरण का अभ्यास करना है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने की जानकारी ई-आरपी लॉगिन, ई-मेल आदि माध्यमों से दी गई है। कैरी ओवर विद्यार्थियों से इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा कराया गया है।
कॉलेजों से कहा गया है कि वह विद्यार्थियों के सैत्रिक अंक 12 अक्तूबर तक अवश्य भेज दें। विद्यार्थी पहले के सभी परिणाम में पास हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी विवि को उपलब्ध कराएं।
वहीं, एकेटीयू में पीएचडी सत्र 2020-21 (पहले चरण) में प्रवेश के लिए इंटरव्यू 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। उप कुलसचिव डॉ. डीपी सिंह के अनुसार लिखित प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का ऑनलाइन इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन

इसका विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू के लिए एक सेलेक्शन कमेटी होगी, जो गूगल मीट पर इंटरव्यू लेगी।
इससे पहले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए ई-आरपी पोर्टल पर उनकी यूजी, पीजी मार्कशीट, डिग्री, हाई स्कूल मार्कशीट, सर्टिफिकेट की पीडीएफ कॉपी अपलोड करनी होगी। वर्तमान शिक्षण संस्थान से एनओसी, एडमिट कार्ड की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें