फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: पीजी प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, देखें यहां

Fri, 18 May 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा दो से 12 जून के बीच होगी। विवि ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगर किसी ने लविवि में ही एक से ज्यादा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रखा है और उसकी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन पड़ रही है तो वह इसकी सूचना दे सकता है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी शिकायत lupgtest2018@gmail.com पर 21 मई तक दर्ज करा सकते हैं। विवि कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है। अंतिम कार्यक्रम 25 मई को जारी होगा। विवि ने पीजी की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू की थी। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख मंगलवार को खत्म हुई है।

तब तक कुल 13 हजार 524 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, एमबीए के लिए 1272, बीपीएड के लिए 155 और एमएड के लिए 745 आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 मई को अपलोड होंगे। विवि एलएलबी और एमसीए को छोड़कर अन्य सभी परास्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर करेगा।
विज्ञापन


एलएलबी और एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले को परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न के आधार पर होगी। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय 100 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हल करने को 90 मिनट का वक्त मिलेगा। हर सही उत्तर पर चार नंबर मिलेंगे। गलत उत्तर होने पर एक अंक काटा जाएगा। उत्तर न देने कोई नंबर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

यहां देखें, प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

- फोटो : डेमो
एमबीए और एमटीटीएम कार्यक्रम के साक्षात्कार दो से छह जून के बीच, एमएड के साक्षात्कार 13 से 18 जून के बीच होंगे। एमपीएड और एमपीएड की शारीरिक क्षमता परीक्षण 5 और 6 जून को होगी। वहीं लविवि ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के आवेदन 17 मई से लेने का फैसला किया है।

अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकतेे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून है। सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये तथा एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है। 11 से 15 जून के बीच एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका रहेगा। प्रवेश परीक्ष 21 जून को प्रस्तावित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें