फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में पीएफआई दफ्तर पर छापा, यूपी एसटीएफ ने कई अहम दस्तावेज व पोस्टर बरामद किए

Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ ने रविवार को पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दिल्ली के शाहीन बाग स्थित दफ्तर पर छापा मारा। इस दौरान एसटीएफ ने कई अहम दस्तावेज और पोस्टर बरामद किए हैं। इसमें बाबरी ढांचा ध्वंस से संबंधित पोस्टर भी मिले हैं। इनका विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि हाथरस मामले में जातीय हिंसा की साजिश में गत वर्ष सितंबर में मथुरा में गिरफ्तार पीएफआई के चार सदस्यों के खिलाफ दर्ज केस को लेकर यह कार्रवाई की गई। न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई कार्रवाई में पीएफआई के सदस्यों के आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली है। केरल के कई मामलों में भी उनकी भूमिका सामने आई है। इनमें एक स्कूल में लेक्चरर का हाथ काटने का मामला भी है। 

हाथरस मामले को लेकर ईडी ने केरल से रऊफ शरीफ को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे केरल की स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। विदेश भागने की कोशिश में शरीफ को यूपी एसटीएफ ने केरल के एक एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था और यूपी लाकर मथुरा में जिला सत्र न्यायालय में पेश किया था। रऊफ की निशानदेही पर राजधानी लखनऊ से दो लोगों को गिरफ्तार कर सीरियल ब्लास्ट की योजना को नाकाम कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें