फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: PFI सदस्य अहमद बेग ने तीन करीबियों के बनवाये थे पासपोर्ट, एसटीएफ राडार पर

Mon, 26 Sep 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसटीएफ  ने तीन दिन पहले मक्कागंज से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अहमद बेग को गिरफ्तार किया था। अहमद बेग ने तीन करीबियों के पासपोर्ट बनवाए थे। सभी एसटीएफ राडार पर हैं। एसटीएफ टीम ने तीनों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मो. अहमद बेग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदेयगंज के खदरा स्थित मक्कागंज से गिरफ्तार एसडीपीआई के सक्रिय सदस्य व नदवा कालेज के पूर्व शिक्षक मो. अहमद बेग के करीबियों पर एटीएस की निगरानी शुरू हो गई है। बेग ने अपने तीन करीबियों के हाल में ही पासपोर्ट बनवाया था। एसटीएफ  की टीम तीनों के कुंडली खंगाल रही है। 

विज्ञापन


तीनों के कॉल डिटेल के आधार पर आधा दर्जन व अनय परिचितों का पूरी डिटेल जुटाने में टीम लग गई है। इसके लिए एसटीएफ की टीम मक्कागंज इलाके में कई बार गई और कुछ लोगों से पूछताछ की। वहीं एसटीएफ अहमद बेग को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

एसटीएफ  ने तीन दिन पहले मक्कागंज से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अहमद बेग को गिरफ्तार किया था। वह पीएफआई का सदस्य भी रह चुका था। उसके बारे में यह पता चला था कि वह गुपचुप तरीके से विद्रोह फैलाने की साजिश रचने के साथ ही पीएफआई की सहयोगी संस्था के लिये फंड जुटाने में भी लगा हुआ है। 
विज्ञापन


अहमद से कई घंटे की पूछताछ में एसटीएफ को कई जानकारियां मिली थी। साथ ही उसके लैपटॉप व मोबाइल से कई ईमेल भी देखे गये। इनमें कई ईमेल को डिकोड कराया गया। एसटीएफ  का दावा है कि अहमद बेग ने कई युवाओं का ब्रेन वॉश कर डाला था। 

इनमें से कई लोगों को वह दिल्ली भी ले जा चुका है। अहमद की गिरफ्तारी के बाद उसके कई पड़ोसी हैरान रह गये थे। स्थानीय लोगों ने एसटीएफ  को बताया था कि अहमद कई बार अजीबोगरीब मुद्दे पर लंबी बहस करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें