फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ घोटाला: एक और नया खुलासा, कहां गया कालेधन को सफेद करने के लिए कैश ट्रांजक्शन हुआ पैसा?

Mon, 25 Nov 2019 09:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के पीएफ निवेश में हुए घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू को कालेधन की चेन तलाशना मुश्किल हो रहा है। खातों की डिटेल से पैसों के अनियमित लेन देन की जानकारी तो मिली है, लेकिन कालेधन को सफेद करने के लिए जो कैश ट्रांजक्शन हुआ, वह पैसा कहां गया? ईओडब्ल्यू इसकी चेन तलाशने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की भूमिका काफी संदिग्ध बताई जा रही है। उक्त सीए से अब तक तीन बार पूछताछ की जा चुकी है। उसे सोमवार को फिर से दस्तावेजों के साथ आने को कहा गया है। 

सूत्रों का कहना है कि उक्त सीए द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित किया जा रहा है। जानकारी गलत पाई गई और पुख्ता साक्ष्य मिले तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह सीए दिल्ली की ही फर्म का है, जिसने डीएचएफएल में बड़ी रकम निवेश कराई थी। सीए के ही कहने पर निवेश के बदले मिली ब्रोकरेज की रकम को दूसरे खातों में भेज कर वहां से कैश पैसे लिए गए। कैश पैसों को रियल एस्टेट में लगाने की जानकारी भी मिली है।
 
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अब तक की पड़ताल में ईओडब्ल्यू को 14 में से दो फर्म ऐसी मिली है जिसे ब्रोकरेज के तौर पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मिले थे। इन दोनों ही ब्रोकरेज फर्म के लेनदेन में कई खामियां सामने आई हैं। लेकिन ईओडब्ल्यू के सामने रियल एस्टेट में किया गया निवेश ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें