फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया तेल का बड़ा खेल, यूपी की 33 मशीनों मे गड़बड़ी के सुबूत

Fri, 05 May 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर प्रदेश में हो रही पेट्रोल पंपों की जांच में 33 डिस्पेंसर यूनिट (मशीन) पर घटतौली के सुबूत मिले हैं। इन सभी मशीनों को सील कर दिया गया है। वहीं मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने साफ किया है कि पेट्रोल पंपों की जांच के दौरान तेल की चोरी पकड़े जाने पर भी फिलहाल एफआईआर या गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


अभी सिर्फ सभी पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कमियां पाए जाने पर संबंधित यूनिट को ही सील करने को कहा गया है। जहां तक एफआईआर या गिरफ्तारी की बात है तो सभी पेट्रोल पंपों की रिपोर्ट आ जाने के बाद इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद सिंह देव ने बताया कि हर जिले में कार्रवाई कराई जा रही है। 
विज्ञापन


पहले दिन बुधवार को 110 मशीनों की जांच की गई थी। इनमें से 18 मशीनों में गड़बड़ी पाई गई थी, जिन्हें सील कर दिया गया। वहीं गुरुवार रात आठ बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 107 मशीनों की जांच की गई। इनमें 15 डिस्पेंसर यूनिट से घटतौली पाई गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें