फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के विरोध में आधे घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, वकील मुंह तोड़ जवाब की कर रहे मांग

Fri, 15 Feb 2019 02:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलवामा हमले का विरोध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध हर ओर देखने को मिल रहा है। लोग अपनी-अपनी तरह से हमले की निंदा कर रहे हैं। लखनऊ के पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिन में तीन से साढ़े तीन बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रखकर हमले का विरोध जताने का फैसला किया है। लखनऊ पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष दया शंकर सिंह ने कहा कि हम इस कायरता भरे हमले की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


वकीलों ने भी मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सेंट्रल बार में एक शोक सभा का आयोजन कर घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण ने शहीदों के सम्मान में सड़क पर आकर शान्ति मार्च निकला। वे शहीद स्मारक होते हुए गवर्नर हाउस पहुंचे जहां आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। देश के शहीदों के सम्मान में समस्त अधिवक्ताओं ने भारत सरकार से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं यूपी आएएस एसोसिएशन ने अपने एक दिन का वेतन शहीदों को परिवारों को देने का फैसला किया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें