माल। जेहटा मार्ग पर बीरपुर गांव के निकट स्थित कनक पेट्रोल पम्प के मैनेजर जुगल किशोर तिवारी ने बीरपुर निवासी रंजीत, उनके परिजनों और साथियों के खिलाफ पेट्रोल भराने के बाद रुपये मांगने पर धमकी देने और मारपीट करने की बुधवार रात एफआईआर दर्ज कराई है।
मैनेजर जुगल किशोर तिवारी के मुताबिक बीते आठ फरवरी की शाम बीरपुर निवासी रंजीत 100 रुपये का पेट्रोल भरा कर जाने लगे। रोककर रुपये मांगने पर उन्होंने पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी दी। पैसे न देने पर सेल्समैन इंदल ने पेट्रोल वापस करने की बात कही तो रंजीत, उनके पिता मंगल,भाई विनय, मां, पत्नी और पांच अज्ञात साथियों ने उन्हें और सेल्समैन को पीटा। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पंप मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।