फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाकघरों में दो शिफ्ट में मिलेगी आधार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कामकाजी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में आधार सेवाओं को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। अब सात मुख्य डाकघरों और आठ चिह्नित उप डाकघरों में आधार सेवा केंद्र दो शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे। इससे नौकरी पेशा लोग ड्यूटी से पहले या बाद में भी आधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकें।
विज्ञापन



पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, लखनऊ और सीतापुर जिले के चयनित डाकघरों में सुबह आठ से शाम छह बजे तक आधार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, लखनऊ जीपीओ और लखनऊ आरएमएस, चारबाग में यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि आधार पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है, जबकि डेमोग्राफिक अपडेट, बायोमीट्रिक अपडेट और दस्तावेज अपडेट निर्धारित शुल्क पर किए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी मंडलों में ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों और प्राथमिक विद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। आगामी 31 मार्च तक विभिन्न तिथियों पर 45 कैंप आयोजित होंगे। इसका शेड्यूल जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में कुल 156 चिह्नित डाकघरों में आधार पंजीकरण, संशोधन व अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें