फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर व कर्मी को पीटा

Mon, 18 Aug 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने मैनेजर व कर्मचारी को लात-घूसों व हाथ के कड़े से जमकर पीटा। पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सद्भावना सोसायटी, जानकीपुरम गार्डन निवासी अंकित यादव पैकरामऊ, कुर्सी रोड स्थित राजीव पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं। अंकित के अनुसार 12 अगस्त की रात 9:30 बजे बाइक से दो युवक पेट्रोल पंप आए। बाइक में पेट्रोल भरवाते समय उनमें से एक युवक वहां सिगरेट पीने लगा। अंकित ने सीसीटीवी कैमरे में युवक को सिगरेट पीता देखकर पंप कर्मियों से उन्हें मना करने को कहा। पंप कर्मी विनीत ने युवक को सिगरेट पीने से मना किया। इससे नाराज दोनों युवकों ने विनीत की पिटाई कर दी।
अंकित ने बताया कि एक घंटे बाद करीब 6-7 लड़के बाइक से वहां पहुंचे और मैनेजर के केबिन में घुस गए। उन्होंने मैनेजर को हाथ में पहने कड़े से कई वार किए। मैनेजर चोटिल होकर वहीं गिर गए। आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि सात अज्ञात युवकों के खिलाफ 14 अगस्त को गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें