लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 66 वर्षीय रामचंद्र यादव की मौत हो गई। वह बाराबंकी के तिवारीपुर गांव के मूल निवासी थे और खुर्दही बाजार में पेट्रोल पंप पर काम करते थे।
चचेरे भाई राकेश के अनुसार, रामचंद्र शनिवार देर शाम ड्यूटी के लिए पैदल पेट्रोल पंप जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। रामचंद्र अविवाहित थे। इंस्पेक्टर राजीव राजन ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।