तेल कंपनियों ने एक पखवारे में दूसरी बार पेट्रोल व डीजल की फुटकर कीमतों में बढ़ोत्तरी करते हुए उपभोक्ताओं को झटका दिया है।
पाक्षिक रेट रिवीजन के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 4 पैस और डीजल की कीमत में 1.08 रुपया की वृद्धि लागू की है।
रात बारह बजे से लागू हुई नयी बढ़ी दर के बाद अब पेट्रोल 68.67 की जगह 68.71 और डीजल 55.49 की जगह अब 56.71 रुपया प्रति लीटर की दर से शहरवासियों को मिलेगा।
पंद्रह दिन पहले 31 मई को ही तेल कंपनियों द्वारा रेट रिवीजन के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.03 और डीजल की कीमत में 1.93 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी लागू की थी।