पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार आधी रात से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। पेट्रोल में 2.03 रुपये जबकि डीजल में 1.93 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ में पेट्रोल अब 66.64 के बजाय 68.67 रुपये जबकि डीजल 53.56 की जगह 55.49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी समेत सभी श्रेणियों के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर 22 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 5 किग्रा वाले छोटे सिलेंडर और 19 किग्रा वाले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में क्रमश: 7.50 रुपये व 37 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।