फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान मामले पर राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Wed, 04 Nov 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रगान रुकवाने के मामले में दायर याचिका को असंवैधानिक व अनावश्यक मानते हुए इसका अंतिम रूप से निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ व न्यायमूर्ति एसएन शुक्ला की खंडपीठ ने राज्यपाल राम नाईक द्वारा राष्ट्रगान रुकवाए जाने से संबंधित याचिका की बुधवार को सुनवाई की।

जूनियर बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार की ओर से दायर याचिका में राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर को विपक्ष बनाया गया था।

न्यायालय ने याची को छूट दी है कि वह चाहे तो राष्ट्रगान के गायन आदि के संबंध में दिशा-निर्देश तय करने के लिए राज्य सरकार को अपना प्रत्यावेदन दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें