फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी: स्वामी प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में अर्जी दाखिल, कल होगी सुनवाई

Tue, 24 Jan 2023 05:55 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को न्यायालय में 156/3 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले में न्यायालय ने ठाकुरगंज पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर, बालागंज निवासी अवधेश तिवारी ने मंगलवार को अपने वकील मोहम्मद रिजवान के जरिए एसीजेएम कोर्ट (सीबीआई) अयोध्या प्रकरण के यहां 156/3 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुओं की आस्था के प्रतीक रामचरित मानस को बकवास कहा है।

ये भी पढ़ें - रामचरितमानस पर बयान देकर मुश्किल में फंसे स्वामी प्रसाद, हजरतगंज में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्वामी प्रसाद मौर्य का मंदिर में प्रवेश वर्जित, विवादित बयान के विरोध में लगाए गए पोस्टर
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाते हुए भी कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। जिससे सनातनी हिंदुओं आस्था को ठेस पहुंची है। परिवाद में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के आपत्तिजनक बयान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन पर कमेंट को लेकर विभिन्न जाति धर्म के लोगों में वैमनस्यता बढ़ रही है। ऐसे मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाए। सुनवाई करते हुए एसीजेएम सतवीर सिंह ने थाना ठाकुरगंज से रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई बुधवार 25 जनवरी को होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें