कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुरू हुई पेट स्कैन जांच, मौके पर निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट व अन्य
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में पीईटी स्कैन जांच की मशीन लग गई है। निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि संस्थान में यह जांच करीब 11 हजार रुपये में होगी। निजी केंद्र पर इसकी फीस 20 हजार रुपये के करीब है।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि डिजिटल पेट सीटी स्कैनर से कैंसर रोगियों में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के प्रति रोग की प्रतिक्रिया का आकलन ज्यादा सटीक और प्रभावी ढंग से किया जाता है। अभी तक संस्थान में इस जांच की सुविधा न होने से मरीजों को निजी केंद्रों पर भेजा जाता था।
पेट स्कैन जांच के लिए आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए फीस 10,450 रुपये रखी गई है। अन्य योजनाओं के लिए फीस करीब 11 हजार रुपये है। मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से डॉ. आरएस यादव के साथ संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार और न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुरू हुई पेट स्कैन जांच, मौके पर निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट व अन्य